अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस एक अक्टूबर को, तैयारियां पूर्ण

153
Raebareli News : Senior Citizens Day

रायबरेली। अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा आगामी एक अक्टूबर को जिला पंचायत सभागार में विशेष कार्यक्रम अयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां आखिरी चरण में हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष केएन मिश्र करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत अवधेश बहादुर सिंह व डॉ. राम बहादुर वर्मा होंगे। संचालन वीके अग्निहोत्री व विनोद सिंह गौर के जिम्मे रहेगा।

निराला नगर में नवल किशोर बाजपेयी के आवास पर आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसमें उत्कृष्ट सामाजिक सेवा करने वाले पांच वरिष्ठ नागरिकों में कानून के क्षेत्र में शंकरलाल गुप्ता एडवोकेट, चिकित्सा क्षेत्र में डाॅ. गीता कुमार, धार्मिक क्षेत्र में स.सुरेन्द्र सिंह मोंगा, योगा के क्षेेत्र में एमपी पाल व शिक्षा के क्षेत्र में डाॅ. पांडेय रामेन्द्र को तथा श्रवण कुमार सम्मान से सूरज शुक्ल व आनन्द गौर को सम्मानित किया जायेगा। जिलाध्यक्ष केएन मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बीपी श्रीवास्तव तथा सह संयोजक नवल किशोर बाजपेयी होंगे। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम्य विकास आयुक्त व साहित्यकार विनोद सिंह गौर द्वारा सम्पादित वरिष्ठ दर्पण पत्रिका के षष्ठ पुष्प का विमोचन भी होगा। कार्यक्रम तीन बजे अपराहन से शाम सात बजे तक होगा। बैठक में सचिव युगल किशोर तिवारी, आर.बी.श्रीवास्तव, संस्थापक सदस्य डा. हरिश्चन्द्र गुप्ता, डाॅ. रविशंकर मिश्र, सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव, वी.के. अग्निहोत्री, विनोद सिंह गौर, नवल किशोर बाजपेयी, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, रामानुज शर्मा एडवोकेट, अंजनी कुमार द्विवेदी, चन्द्र प्रकाश, विजय करण द्विवेदी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleमीना मंच की बालिकाओं ने किया अपने हुनर का प्रदर्षन
Next articleलोहिया वाहिनी के संगठन का हुआ विस्तार