आलोक ‘कुलपति स्वर्ण पदक’ के लिए नामित

313

रायबरेली। फीरोज गांधी कालेज के मनोविज्ञान विभाग के परास्नातक के छात्र आलोक प्रताप सिंह पुत्र श्री सत्येन्द्र प्रताप सिंह को ‘कुलपति स्वर्ण पदक’ के लिए नामित किया गया है। इनको छत्रपति शाहू जी महराज विश्व विद्यालय कानपुर में 11 सितम्बर को होने वाले दीक्षांत समारोह में ‘कुलपति स्वर्ण पदक’ प्रदान किया जायेगा। इस उपलक्ष्य में मनोविज्ञान विभाग के द्वारा एक बधाई एवं शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. आदर्श कुमार ने आलोक प्रताप सिंह की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पुरस्कृत किया। उन्होंने अन्य छात्रों को आलोक की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने और जीवन में निरंतर आगे बढऩे पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ. अरूण कुमार, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. शीला श्रीवास्तव, डॉ. यूबी सिंह, डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. बदरूनिशा खान, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. दीबा रईस, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. बद्रीदत्त मिश्र, डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डॉ. दिनकर त्रिपाठी, डॉ. देवयानी गुप्ता, डा. तुनीरा, डॉ. यामिनी शर्मा, डॉ. अरविन्द सिंह, डॉ. सुभाष चन्द्र, डॉ. आजेन्द्र प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शामिनी श्रीवास्तव ने किया। डॉ. अमिश प्रताप सिंह ने आभार प्रकट किया।

Previous articleउत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला पुरस्कार
Next articleबाइक की ठोकर से बालिका गंभीर