ईओ ने मारा छापा, व्यापारियों में हडकंप

160

महाराजगंज (रायबरेली)। स्वच्छ भारत अभियान को जमीनी स्तर पर लागू करने के उद्देश्य से नगर पंचायत महाराजगंज के अधिशाषी अधिकारी पवन किशोर मौर्य के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों ने संपूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक दुकानों पर छापेमारी कर 15 किलो पॉलीथिन जप्त की वही पॉलीथिन का उपयोग करते पाए गए व्यापारियों से 4200 जुर्माना भी वसूला गया इस दौरान विचित्र चैधरी, बैजनाथ, सोमनाथ, कैलाश, उमाशंकर, रामकुमार साहू, राजन सहित दस व्यापारी पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पाए गए। जिनको अर्थदंड के रूप में दंडित किया गया। नगर पंचायत में छापे के दौरान व्यापारियों में हडकंप मच गया। कई व्यापारी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। व्यापारियों को प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर सख्त हिदायत दी गई साथ ही उससे होने वाले दुष्प्रभावों से जागरूक भी किया गया। इस दौरान ईओ पवन किशोर मोर्य ने कहा कि भारत स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे जिसमें व्यापारियों द्वारा सहयोग की भी अपेक्षा की जा रही है। व्यापारियों द्वारा 50 मिलीमीटर मोटाई से कम मात्रा की पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। नगर पंचायत क्षेत्र के सहयोग में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Previous articleयूपी में खाली हैं डॉक्टरों के 7348 और विशेषज्ञों के 5000 से ज्यादा पद
Next articleलगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में दहशत