कंबल पाकर खिले ग़रीबों के चेहरे

139

लखनऊ। निगोहा के अकबरपुर बेनीगंज गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारा जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें 201 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर गरीब व असहाय के चेहरे खिल उठे। मंगलवार को अकबरपुर बेनीगंज ग्राम प्रधान पूनम लता व प्रधान पति विनोद कश्यप द्वारा हर साल की तरह इस बार भी मकर संक्रांति के अवसर पर ग्राम सभा व उनके मजरों के 201 गरीब असहाय, विकलांग व वृद्धजनों को कंबल बांटे गए। कंबल पाकर गरीब व असहाय लोगों के चेहरे खिले थे।

प्रमोद राही की रिपोर्ट

Previous articleआवारा पशुओं को पहुंचाया गया आश्रय केंद्र,  किसानों में खुशी की लहर 
Next articleहाईवे पर रखा केक फिर पिस्टल की गोली से उड़ाकर किया बर्थडे सेलिब्रेशन:मेरठ