कब गड्ढा मुक्त होंगी क्षेत्र की सडक़ें

236

महराजगंज (रायबरेली)। गड्ढा युक्त सडक़ों को ठीक करवाने के लिए कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई किंतु नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। जनप्रतिनिधियों में उच्च अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है। बताते चलें कि क्षेत्र के मऊ गांव से सिकंदरपुर को जाने वाला दो किलोमीटर पक्का संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिसकी शिकायत कई बार सिकंदरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह ने जिलाधिकारी के तहसील दिवस व सीडीओ से मिलकर की, लेकिन शिकायत के बावजूद आज तक सडक़ नहीं बन पाई। जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह ने बताया कि नौनिहाल बच्चों को स्कूल जाने के लिए गड्ढा युक्त सडक़ों से होकर जाना पड़ता है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं घटित हुआ करती हैं। किसानों सहित आम जनमानस में उच्चाधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। वहीं मामले में मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराई गई है जल्द ही गड्ढ़े को भरवाया जाएगा।

Previous articleनिर्वाण दिवस पर याद किए गए गुरू जी
Next articleअपने ‘घर’ में रायबरेली एक्सप्रेस का जलवा, स्वर्ण परी सुधा सिंह ने मारी बाजी