कांवरियों का जत्था बैजनाथ धाम रवाना

511
Raebareli News: कांवरियों का जत्था Baijnath Dham

महराजगंज (रायबरेली)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बे के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर दानेश्वर बाबा के दरबार से दर्जनों कांवरियों का एक जत्था दर्शन के लिए बाबा बैजनाथ धाम रवाना हुआ। कांवरियों के जत्थे को रवाना करते समय कस्बे के चेयरमैन पति व जिला पंचायत सदस्य तथा भाजपा नेता प्रभात साहू ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज कांवरियों के जत्थों को रवाना करने के पहले सभी का मुंह मीठा कराकर फल वितरित किया। जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने जोरदार स्वागत किया। श्री साहू ने कहा कि, शिवभक्त कांवरियों के जत्थे का स्वागत एवं सेवा करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि यह सब बाबा के पुण्य प्रताप से ही हो पाता है। बाबा भोलेनाथ की कृपा जिन पर होती है उन्हें कभी किसी प्रकार की
दिक्कत नहीं होती है।

Previous articleवार्ड कमेटियों को सक्रिय करने के लिए बैठक
Next articleएसडीएम ने दिया शिक्षिका को प्रशस्ति पत्र