कुएं में गिरकर महिला की मौत

242

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव में एक वृद्ध महिला के कुएं में गिर जाने से मौत हो गयी है। गांव वालों के द्वारा दुर्घटना की बात कहे जाने पर पुलिस ने मृतक महिला के शव को पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि गुलाम मोहम्मद की 65 वर्षीय पत्नी खतीजा बेगम रविवार सुबह घर से निकली थी। दोपहर तक घर न लौटने पर लोगों ने बहुत खोजबीन की। देर रात गांव के श्याम लाल के दरवाजे सूखे पड़े कुएं में जब लोगों ने देखा तो उसमे वृद्ध महिला पड़ी हुयी थी। महिला को जब बाहर निकाला गया तो वो मर चुकी थी। कोतवाल ने पंचनामा करते हुये शव को परिजनों को सौंप दिया।

Previous articleकाव्य संग्रह ‘भावार्पण’ का विमोचन
Next articleधान क्रय केन्द्रों की सूची का हो पुन: सत्यापन: ओपी