कोलकाता में पुल गिरा, एक की मौत, पीएम मोदी बोले..

255

इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। कई गाड़िया पुल के नीचे दब गई हैं। पुल के ऊपर से कई गाड़ियां गुजर रही थीं। ये पुल बेहाला और इकबालपुर को जोड़ता है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बड़ा पुल हादसा हो गया है। इस पुल का नाम माजेरहाट है जो तारातला इलाके में गिरा है। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। कई गाड़ियां पुल के नीचे दब गई हैं। पुल के ऊपर से भी कई गाड़ियां गुजर रही थीं। ये पुल बेहाला और इकबालपुर को जोड़ता है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। हादसे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुल हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ”यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि ये हादसा बहुत दुखद है। मैंने पुलिस से इस हादसे की रिपोर्ट मांगी है। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है। ममता बनर्जी फिलहाल कोलकाता में नहीं हैं वह दार्जलिंग में हैं।

बताया जा रहा है कि ये पुल 60 साल पुराना था और पिछले कई दिनों से इसकी मरम्मत का काम चल रहा था।

Previous articleपारदर्शिता से हो शिकायतों का निस्तारण: जिलाधिकारी
Next articleFacebook ने लॉन्च किया नया Gaming ऐप, गूगल प्ले स्टोर से कर पाएंगे डाउनलोड