खेत मे महिलाओं पर मौत बनकर टूटा बिजली का तार 1 की मौत 6 गम्भीर रूप से घायल

230

ऊंचाहार (रायबरेली)। एचटी लाइन का टूट कर गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रही एक महिला की करंट से मौत हो गई, जबकि छः अन्य महिलाएं झुलस कर घायल हुई हैं। जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना शनिवार की शाम करीब चार बजे क्षेत्र के गांव पचखरा की है।

गांव निवासी अमरदीप के खेत में शनिवार को धान की रोपाई की जा रही थी। जिसमें सात महिलाएं धान रोपाई कर रही थीं। तभी करीब चार बजे खेत से होकर गुजर रही 11 केवी की एचटी लाइन का तार स्पार्किंग के साथ टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में किशन देवी 55 वर्ष तार से चिकप गई। वहीं अन्य महिलाएं राजवती 50वर्ष, मालती45वर्ष, प्रेमा देवी 55वर्ष, अनिता 60वर्ष, राजपती 60वर्ष व सोना देवी 55वर्ष बिजली करंट से गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन सभी को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने किशन देवी पत्नी गुरुदीन को मृत घोषित कर दिया है। शेष झुलसी छः महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleआशनाई में हुई थी चाचा भतीजा की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े दो क़ातिल
Next articleजहरीले जंतु के डसने से युवक की मौत