गलत नीतियों से आज सुरक्षित नहीं है आधी आबादी: शीला सिंह

150
Raebareli News: गलत नीतियों से आज सुरक्षित नहीं है आधी आबादी: शीला सिंह
गलत नीतियों से आज सुरक्षित नहीं है आधी आबादी: शीला सिंह

रायबली। सपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा बनाये जाने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंची शीला सिंह का सपाईयों  सहित विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। चुरूवा मन्दिर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं व शुभचिन्तको ने धोल नगाडे़ बजा कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व सदस्य महिला आयोग शीला सिंह ने चुरूवा मन्दिर में पूजन-अर्चना कर मत्था टेक कर आषिर्वाद लिया। हरचन्दपुर, गंगागंज, त्रिपुला चौराहा, रतापुर  चौराहा, सारस होटल  चौराहा, सिविल लाइन्स चैराहा सहित अनेको जगह पर शीला सिंह का स्वागत हुआ। सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के बाद शीला सिंह पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर तंज कसे  और कहा कि ’बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं’ का नारा देने वाली मोदी सरकार में महिलाऐं सुरक्षित नहीं है। पूरे भारत वर्ष में बेटी और बहुओं का शोषण हो रहा है। आये दिन खुले आम दरिदें बेटियों की इज्जत लूट रहे है। ऐसे में सशक्त भारत के निर्माण में योगदान करने वाली बेटियां कैसे आगे बढ़ेगी ये सोचनीय विषय है। बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी त्रस्त है। तो वहीं महिलाऐं अपनी आबरू बचाने के लिये घरों में कैद हो गई है। इसका जवाब आने वाले 2019 लोक सभा चुनाव में जनता देगी। सपा सरकार में प्रदेष में करीब 55 लाख महिलओं को समाजवादी पेंशन योजना से सीधे जोड़कर उनकी मदद की गई। जिसकी सराहना माननीय सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने की थी। श्रीमती सिंह ने पत्रकारों से यह भी कहा कि सपा से ज्यादा अनुशासित व मजबूत कार्यकर्ताओं के संगठन किसी दल के पास नहीं है। इस अवसर सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, प्रान्तीय नेता अमर बहादुर सिंह, प्रान्तीय नेता आषीष चैधरी, युवजन सभा अध्यक्ष विनोद यादव, छात्र सभा अध्यक्ष राकेश पटेल, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष मो. शाहिल, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रामे यादव, शशांक  सचिव लोहिया वाहिनी, अरूण सिंह मोनू, समाजवादी छात्र सभा के राज्य कार्यकारणी के सदस्य अखिलेश माही, महिला सभा से सरवरी बेगम, जीतू शर्मा, समेत कई महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous articleवामपंथी छात्र संगठनों की सफलता पर आइसा ने मनाया जश्न
Next articleमहान दिवस मनाकर किया गया जेसी सप्ताह का समापन