ग्राम प्रधान पर हमला करने वाले आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे _ स्वामी प्रसाद मौर्य

282

ऊंचाहार रायबरेली
शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रम एवं समन्वय विभाग स्वामी प्रसाद मौर्य जिले के कपूरी ठाकुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजकुंडा रायबरेली में कपूरी ठाकुर जी की मूर्ति का अनावरण एवं कर्पूरी ठाकुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजकुंडा रायबरेली में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे इसके बाद
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सीधे जिला अस्पताल पहुंचे जहां जानलेवा हमले में घायल ऊंचाहार विकासखंड क्षेत्र के कंदरावां प्रधान उमा सिंह से व उनके परिवार जनों से मिले, और डॉक्टर की टीम को समुचित इलाज के लिए कड़े लहजे में स्पष्ट निर्देश दिया। और कप्तान रायबरेली को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने का आदेश दिया। साथ ही ऊँचाहार विकास खंड में सिर्फ महिला प्रधानों को ही अलग अलग तरीकों से प्रताड़ित करने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी से महिला प्रधानों की बात रखने को पत्रकारों से कहा। साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पहली सरकार है जिसने समूचे उत्तर प्रदेश की समस्त महिला ग्राम प्रधानों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ बुलाकर सम्मानित करने का काम किया। और इस तरह इस सरकार में महिला ग्राम प्रधानों के ऊपर हमला करना व करवाना बिल्कुल ही अशोभनीय व अछम्य है इस मौके पर ऊंचाहार विधानसभा प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य अशोक,दिलीप मौर्य ,धनराज यादव ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायबरेली राकेश कुमार मौर्य, राजेश मौर्य ,पुत्ती लाल मौर्य , आदित्य मौर्य सूरज, सहित अन्य लोग मौजूद रहे
अनुज मौर्य/ मनोज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleजिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र के प्रतापगढ़ प्रथम आगमन पर स्वागत समारोह में कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह फूल मालाओं गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया
Next articleस्व. पंकज सिंह की चतुर्थ पुण्य तिथि पर नीरज सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा गरीबो में कम्बल वितरण किया गया