जब घर से निकली 2 लड़किया संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गायब

58

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के खेरवा मजरे मुरैनी गांव से दो नाबालिग लड़कियों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में नाबालिग लड़की की मां सीमा पत्नी अशोक कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 3 नवम्बर को दोपहर 3 बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री अंतिमा व उसकी 13 वर्षीय सहेली सिम्मी पुत्री सत्यदेव दोनेा डेपारमऊ बाजार के लिए निकली थी। किन्तु शाम होने के बाद भी वह घर नही पहुंची काफी खोज बीन के बाद भी उनका पता नही चल सका है। जिसके बाद उन्हे रिश्तेदारी आदि में भी ढूंढने का प्रयास किया गया परन्तु कुछ अता पता नही लग सका है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दोनेा लड़कियों को ढूंढने की गुहार लगायी है। मामले में पुलिस ने गुमसुदगी का मुकद्मा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनो लड़कियों को जल्द खोज निकालने की बात कही है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleशिक्षा को और बेहतर करने के लिए कालेज ने शुरू की ये नई पहल
Next articleअयोध्या मामला पर आने वाले फैसले को लेकर जिला प्रशासन हुआ सतर्क