जब वाकपटु सीओ ने एक लाख के पार पहुंचा दी नीलामी की बोली

314

रायबरेली। नगर के वाकपटु पुलिस क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने अपने बौद्धिक कौशल से वाहन नीलामी से अर्जित होने वाली रकम को अनुमानित आमदनी से करीब दो गुना ज्यादा बढा दिया। कोतवाली परिसर में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में मौजूद रहे। सीओ सिटी ने बोली लगाने आये खरीददारों पर ऐसा जोश चढाया कि जो वाहन 50 हजार में नीलाम होना था। उसकी बोली एक लाख से भी आगे जाकर थमी। दरअसल शहर कोतवाली में जमा लावारिस घोषित अनेक दोपहिया व चार पहिया वाहनो की नीलामी होनी थी। नीलामी तय समय पर कोतवाली में शुरू हुयी। शहर भर से अनेक जरूरतमंद लोगों ने इस नीलामी में भागीदारी की। सीओ सिटी भी इस मौके पर मौजूद रहे। नीलामी में बोलियां लग रही थी, सीओ सिटी निरन्तर बोलियों की कमेन्ट्री कर रहे थे।

Previous articleकंचन ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स ने कलमकारों को दिया ‘हिन्दी भूषण’ सम्मान
Next articleरेवाड़ी गैंगरेप: आरोपियों का सुराग देने वाले को मिलेंगे ₹ 1 लाख, जल्द जारी होंगे स्केच- SIT