जायसवाल युवा मंच की जिला एवं नगर कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

207

रायबरेली। जायसवाल युवा मंच की बैठक शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ जायसवाल युवा मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव और लखनऊ मंडल प्रभारी जितेन्द्र जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बैठक में जिला एवं नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नवनियक्त पदाधिकारियों को कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई गई। जिला कार्यकारिणी के विस्तार में आशीष जायसवाल को जिलाध्यक्ष, अवधेश जायसवाल, शुभम जायसवाल, सुनील जायसवाल, पवन जयसवाल और मनीष जायसवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। बृजेंद्र जायसवाल को कोषाध्यक्ष, सतीश जायसवाल को महासचिव तथा बृजेशजायसवाल, योगेन्द्र जायसवाल, उधम जायसवाल, शरद जायसवाल व दीपेंद्र जायसवाल को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अमित जायसवाल को मीडिया प्रभारी तथा कार्यकारिणी सदस्य में अनूप जायसवाल, श्रीकांत जायसवाल, सौभाग्य जायसवाल, अनूप जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, पवन जायसवाल, सत्यम जायसवाल, शिवम जायसवाल, उत्कर्ष जायसवाल, श्यामसुंदर जायसवाल और साहिल जायसवाल को जगह दी गई। इस कार्यकारिणी के अलावा सदर की भी कार्यकारिणी गठित हुई जिसमें आशीष जायसवाल को नगर अध्यक्ष, अंकित जायसवाल को उपाध्यक्ष तथा विनीत जायसवाल को महासचिव बनाया गया। अमित जायसवाल, विकास जायसवाल को सचिव तथा सुभाष जायसवाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। संदीप जायसवाल को मीडिया प्रभारी तथा विशाल जायसवाल, आशीष जायसवाल, अनुराग जायसवाल, अमित जायसवाल, विकास जायसवाल, अभिषेक जायसवाल को कार्यकारिणी सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि समाज के संगठित होने पर ही हम मजबूत हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने के अलावा संगठित होना भी अत्यंत आवश्यक है।

अजीत कुमार बारी की रिपोर्ट

Previous articleसावधान ! आपकी जान ले सकता है बाजार में बिक रहा चाइनीज मंझा
Next articleचाइनीज मांझे से न्यू स्टैंडर्ड की शिक्षिका घायल