डीएम-एसपी ने समाधान दिवस का किया निरीक्षण

131
Raebareli News : डीएम-एसपी ने समाधान दिवस का किया निरीक्षण

सतांव (रायबरेली)। गुरूबक्शगंज थाने में शनिवार की सुबह आयोजित समाधान दिवस का औचक निरीक्षण करने जिले के जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह आ धमकी। दोनों आलाधिकारियों को एक साथ देखकर समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष के साथ राजस्व कर्मियों के हाथ-पैर भी फूल गये। जानकारी के अनुसार शनिवार को गुरुबक्शगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस प्रगति पर था। फरियादी अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर रहे थे। अचानक डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी सुजाता सिंह समाधान दिवस का निरीक्षण करने आ पहुंची। आलाधिकारियों को देखकर सभी कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गये। जिलाधिकारी ने थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को थाना भवन की पुताई करवानें के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों नें लगभग आधे घंटे तक थानें में बैठकर लोगों की समस्याऐं सुनी और राजस्व कर्मियों को तत्काल समस्याओं का निवारण करनें के निर्देश दिये। इसके बाद दोनों अधिकारियों का काफिला जिले के लिए रवाना हो गया।

Previous articlePaytm अकाउंट से अपने Aadhaar को ऐसे करें डीलिंक
Next articleरैली निकाल स्वच्छता के लिए किया जागरूक