दुर्गा इंटर कालेज में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता

57
Raebareli News: दुर्गा इंटर कालेज में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता

रायबरेली। दुर्गा इण्टर काॅलेज जवाहर विहार में दो दिवसीय श्री उमाकान्त शुक्ल जी स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाध्यापक राधेश्याम शुक्ल ने किया। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, लम्बीकूद, ऊंची कूद, तिकड़ी कूद व छोटे बच्चों हेतु मेढक दौड़, टाॅफी दौड़ व कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों की मेढक दौड़ में वितिका ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय व प्रियल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक की रस्साकसी में दीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसका नेतृत्व धर्मपाल कर रहे थे। लम्बी कूद में कक्षा-10 के सूरज ने प्रथम, आशीष पाल ने द्वितीय व भूपेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका रस्साकसी का मैच दुर्गा टाइगर व दुर्गा फाइटर के मध्य खेला गया, जिसमें दुर्गा टाइगर ने जीत हासिल की। गोला फेंक बालिका में अनामिका प्रथम, शाल्वी द्वितीय व बालग वर्ग में आशीष पाल ने प्रथम व अभिषेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शुभार भ के अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय सह संचालक गौरव शुक्ला ने खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या रितु शुक्ला, वन्दना सिंह, जयचन्द अवस्थी, हरिकेश, मोनिका मिश्रा, नीता शुक्ला, प्रियंका वर्मा, साक्षी सिंह, प्रीतक्षा सिंह, कीर्ति शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Previous articleपुलिस पर बिफरी भाकपा का प्रदर्शन
Next articleजिपंस ने साथियों के साथ किसान को पीटा