‘नई रोशनी’ का छह दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

193

रायबरेली। जगतपुर ब्लाक के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत पूरब गांव के रघुराज गंज में भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा संचालित परियोजना ‘नई रोशनी’ का छह दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। प्रशिक्षण का आयोजन डीएस सोशल सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी सिंह के द्वारा किया जा रहा है। रघुनाथगंज के मिनी सचिवालय में संचालित इस प्रशिक्षण में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि आज हर क्षेत्र में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हक और अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। प्रशिक्षण के पहले बैच में 25 महिलाओं को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण में नेतृत्व क्षमता में वृद्धि, स्वच्छ भारत और महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारियां दी जा रही हैं।

Previous articleपुरानी पेंशन बहाली को लेकर कार्य बहिष्कार जारी
Next articleनौकरी निगलती तकनीकों के विकल्प तलाशें