नहर में मिला महिला का शव

234

रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया बलात्कार के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जानकारी के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के भोजराज का पुरवा मजरे धोबहा निवासी मुन्ना की 24 वर्षीय पत्नी पिंकी का शव नहर में पाया गया। शव मिलने की घटना से आसपास जहां हड़कंप मचा हुआ है, वही पिंकी के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष गदागंज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।

Previous articleफैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्हों ने बिखेरा अपना जलवा
Next articleटेक्नीशियन की हार्ट अटैक से मौत, साथियों ने जमकर काटा हंगामा