नाराज सफाई कर्मियों ने फूंका नगर पालिका का पुतला

191
Raebareli News: नाराज सफाई कर्मियों ने फूंका नगर पालिका का पुतला

अपने हक के लिए करो या मरो पर अमादा हैं सफाई कर्मचारी: दिनेश बाल्मीक

रायबरेली। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वाधान में आन्दोलित नगर पालिका  परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अपने चरणबद्ध आंदोलन को उग्र करते हुए नगर पालिका का किया पुतला दहन। पुतला दहन से पूर्व पालिका विरोधी नारों के साथ आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने करो या मरो का नारा गुंजायमान किया। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने मांगों के पूर्ण होने तक आंदोलन को जारी रखने की बात कही। पुतला दहन से पूर्व पालिका कार्यालय पर एकत्रित सफाई कर्मचारी पैदल मार्च कर हाथी पार्क स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर पहुंचे। बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। तत्पश्चात नगर पालिका मुर्दाबाद के साथ पालिका का पुतला फूंका।

संघ के प्रांतीय महांमंत्री दिनेश बाल्मीक व जिलाध्यक्ष शिवशंकर बाल्मीक ने कहा कि संगठन के सदस्यों का भारी दबाव है कि लड़ाई आर-पार की लड़ी जाए जिसे ध्यान में रखते हए आंदोलन को उग्र कर पालिका का पुतला फुंका गया। कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शीघ्र ही चरणबद्ध आंदोलन को धार देते हुए मशाल जुलुस, पालिका की शव यात्रा तत्पश्चात अनिश्चित कालीन काम बंद आंदोलन का आवाहन किया जायेगा। नगर अध्यक्ष चन्दन बाल्मीक व सचिव सुनील बाल्मीक ने पालिका पर सफाई कर्मचारियों के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया और कहा कि सरकारें स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए नित नए प्रयास करती है किन्तु स्वच्कारों के उत्थान के लिए उदासीन है। ऐसे में अपने अधिकारों को सचेत सफाई कर्मचारी अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रखेगा। इस अवसर पर प्रहलाद बाल्मीक, शेखर, रानी देवी, छाया, जानकी, कामिनी देवी, मालती देवी, रागिनी, उषा, चंद्रावती, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा, रामावती, रामप्यारी, पूनम देवी, रीना, संतोष कुमार, विनोद बाल्मीक, बृजेश, राजेश धानुक, मुकेश, सिकंदर, जीतेन्द्र बाल्मीक, अंजनी कुमार, मनोज, राकेश धानुक, विनोद हेला, अजय हेला, जय किशन, नाथूराम, शुभम, राहुल आदि भारी संख्या में महिला-पुरुष नपापा के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleपुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए पंचवटी में उमड़ा जनसैलाब
Next articleगांधी जयंती मनाने के लिए तय हुई कार्यक्रमों की रूपरेखा हुई तय