निफ्ट में ‘स्वच्छता ही सेवा‘ अभियान का शुभाारंभ

176
निफ्ट में ‘स्वच्छता ही सेवा‘ अभियान का शुभाारंभ

रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन टेक्नालाॅजी संस्थान ‘स्वच्छता ही सेवा‘ स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देष्य है कि देष में गंदगी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं एवं आर्थिक क्षति को कम करना तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्यबोध हेतु जागरूक करना है। ध्यातव्य है कि कुछ समय पहले तक भारत में 65 करोड़ लोगों के पास शौचालय की सुविधा नहीं थी। स्वच्छ भारत अभियान ने करोड़ों लोगों को शौचालय की सुविधा पहुंचायी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांधी जी के 150वीं जयन्ती, वर्ष 2019 तक मैला ढोने की प्रथा तथा ओपेन डेफिकेषन को पूर्णतया समाप्त करना है। निफ्ट के अधिकारियों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सफाई कर्मचारियों आदि को स्वच्छता शपथ, दिलायी गयी। निफ्ट के निदेषक डाॅ. भारत साह, संयुक्त निदेषक अखित सहाय, सभी केन्द्र समन्वयकों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण किया गया। निदेशक डाॅ. भारत साह ने सभी को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुये, इस अभियान को सफल बनाने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर लेखाधिकारी संदीप श्रीवास्तव, कैम्पस अकादमिक कोआॅर्डीनेटर डाॅ. स्मृति यादव तथा सभी केन्द्र समन्वयक प्रवीन श्रीवास्तव, अमित चैधरी, डाॅ. विद्या राकेष, एसडीएसी राजेष चैधरी, कार्यक्रम संयोजक विनोद रतूड़ी, विवेक मिश्रा, राजेष यादव आदि उपस्थित रहे।

Previous article’नई दिशा’ में उत्कृष्ट योगदान के लिए डीएम ने किया सम्मानित
Next articleदंबगों ने लगाई गरीब के छप्पर में आग