पुलिस चौकी भी अब नही रही सुरक्षित, अराजकतत्वों ने कर डाला ये कांड

288

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में अराजकतत्वों के हौसले इतने बुलन्द हो गए है कि अब वे पुलिस चौकियों को भी नही बख्श रहे है मामला त्रिपुला चौराहे स्थित रिपोर्टिंग चौकी का जहाँ लगा सार्वजनिक प्याऊ को बीती रात अराजक तत्वों ने तोड़ डाला सुबह जब लोगो ने इसे देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी वही आसपास के लोगो ने बताया इस सार्वजनिक प्याऊ से लगभग रोज हज़ारों आदमी पानी पीता था ,इस घटना के बाद से ये तो साफ हो गया कि अराजकतत्वों को अब पुलिस का कोई ख़ौफ़ नही रह गया है ,फिलहाल इस मामले की पुलिस जाँच करने की बात कर रही हैं।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleनही मिली युवती, पुलिस प्रशासन हलाकान
Next articleअज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप