बिग बॉस-12 दिखेगा सृष्टि रोडे का जलवा!

305
टीवी ऐक्ट्रेस सृष्टि रोडे ने कई सीरियल्स में काम किया है। वह अपनी खूबसूरती और सेक्सी लुक्स के लिए काफी मशहूर हैं। हाल में उनकी कई दिलकश तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। सृष्टि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जो सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर होती हैं। आइए, देखते हैं सृष्टि रोडे की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें।
सृष्टि रोडे ने अपना ऐक्टिंग डेब्यू स्टार वन के सीरियल ये इश्क हाय से किया था। इसमें उन्होंने छोटे शहर की एक महत्वाकांक्षी लड़की बबली का किरदार निभाया था। इसके बाद वह जीटीवी के शो शोभा सोमनाथ की में राजकुमारी शोभा के किरदार से काफी मशहूर हो गईं। इसके बाद सृष्टि ने छोटी बहू (सीजन 2), पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद, सरस्वतीचंद्र, हेलो प्रतिभा, मोही, चलती का नाम गाड़ी… लेट्स गो और इश्कबाज जैसे पॉप्युलर सीरियल्स में काम किया है। सृष्टि का जन्म 24 सितंबर 1991 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता भी टीवी इंडस्ट्री में फटॉग्रफी डायरेक्टर के तौर पर काफी समय तक जुड़े रहे हैं। इस तरह उन्हें टीवी इंडस्ट्री के बारे में पहले से जानकारी थी और उन्हें इस इंडस्ट्री में आने पर ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। वैसे तो टीवी के अलावा सृष्टि ने कई विज्ञापनों के लिए काम किया है लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान फेयर ऐंड लवली के विज्ञापन से मिली। इसके बाद सृष्टि ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। टेलिविजन इंडस्ट्री में सृष्टि रोडे के अफेयर के भी काफी चर्चे रहे हैं। पिछले काफी समय से उनका अफेयर टीवी ऐक्टर मनीष नागदेव रहा है। ऐसा कहा जाता है कि उनकी और मनीष की सगाई हो चुकी है।
आजकल सृष्टि रोडे एक बार फिर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वह विवादित टीवी रिऐलिटी शो बिग बॉस 12 में भाग लेने जा रही हैं। अगर ऐसा होता है तो वह एकबार फिर काफी पॉप्युलर हो जाएंगी।

Previous articleबाइपास रोड में नजर आएंगे नील, अदा
Next articleदीवाना बना देंगी ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की हॉट तस्वीरें