“भाजपा युवा मोर्चा ने मरीज़ों को फल वितरण कर मनाया गणतंत्र दिवस व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी का जन्मदिन”

29

प्रतापगढ़
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता जिलामहामंत्री लोकेश गुप्ता व जिलाउपाध्यक्ष अरुण मौर्य ने भाजयुमो साथियों के साथ जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया।भाजयुमो जिलामहामंत्री लोकेश गुप्ता ने ज़िलाध्यक्ष रवि गुप्ता के साथ मरीज़ों का हाल चाल जाना और सभी के जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना की।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा ने संगोष्ठी का आयोजन भी किया।
संगोष्ठी में उपस्थित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजयुमो जिलामहामंत्री लोकेश जी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के लिए आज का दिन दोहरी खुशी का दिन है एक ओर पूरा देश राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की अपार खुशियां मना रहा है वही आज भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी का जन्म दिवस भी है जिन्होंने अपनी विशेष शैली और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को तो प्रभावित किया ही साथ ही युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन कर उन्हें राष्ट्रधर्म के प्रति जागरूक भी किया।भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत होने के बाद सुभाष यदुवंशी जी ने भाजपा की नीतियों और योजनाओं से अवगत करा कर प्रदेश के लाखों युवाओं को भाजपा के कुनबे में जोड़ने का जो कार्य किया वह अत्यन्त सराहनीय है। हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर दीर्घायु होने की मंगलकामना करते है। संगोष्ठी के पश्चात जिलामहामंत्री लोकेश जी ने आर.के. इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के कार्यक्रम में शिरकत की जहां गणतंत्र दिवस की बेला पर छात्र छात्राओं द्वारा आयोजित देशभक्ति एवं सामाजिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बच्चो के उज्ज्वल भविष्य और विकसित सशक्त भारत के निर्माण में उनकी सार्थक भागीदारी हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

Previous article30 को आ सकते है मुख्यमंत्री यहाँ
Next articleगणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया बाल मेले का आयोजन