महिलाओं की समस्याओं का तत्काल करें निराकरण : मनोरमा

169
Raebareli News: महिलाओं की समस्याओं का तत्काल करें निराकरण : मनोरमा

रायबरेली। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं से जुड़े उत्पीडऩ व उनकी समस्याओं से जुड़े कई मुद्दों के बारे में जिले के अधिकारियों से समीक्षा की। उन्होंने जनसुनवाई करते हुए एक महिला फरियादी निवासी ग्राम पितम्बारपुर की महिला श्रीदेवी ने ग्राम के परवेश्वर प्रसाद मिश्र के खिलाफ बलत्कार की शिकायत की और उनके भतीजे त्रिपुरारी द्वारा धमकाने की शिकायत महिला आयोग की सदस्य से की जिस पर महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने महिला थानाध्यक्ष संतोष सिंह को निर्देश दिये कि इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कहा कि पीडि़ता की रिपोर्ट दर्ज कराकर इसका मेडिकल एवं परीक्षण कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। जुली पासी पुत्री दिनेश पासी ग्राम कनकापुर की महिला ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि 164 के बयान होने के बाद भी मुजरिम की गिरफ्तारी नहीं की गई और वो आये दिन मुझे जान से मारने की धमकी देता है। जिसके लिए महिला आयोग सदस्य मनोरमा शुक्ला ने सीओ लालगंज को निर्देश दिये कि उक्त के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करके आयोग को सूचित किया जाये। जनसुनवाई के दौरान और भी कई प्रकरण आए उस पर उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी प्रकरण हैं उन सभी का तत्काल ही निकारण करायें। महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने कहा कि महिला उत्पीडऩ रोकने के लिए अधिकारियों को पीडि़त महिलाओं की समस्याओं का निराकरण कराया सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कोई भी महिला उत्पीडऩ की शिकार हो तो तत्काल महिला आयोग के वास्टएप मोबाइल 6306511708 पर शिकायती प्रार्थना पत्र और एक आईडी के साथ भेज दें। जिससे उसकी शिकायत महिला आयोग में दर्ज करके निराकरण किया जा सके। 181 के काउन्सलर साधना ने महिला आयोग की सदस्य से कहा कि कोई अज्ञात महिला के पकड़े जाने पर उसे रखने के लिए कमरा उपलब्ध कराया जाये जिससे वहां पर रखा जा सके। जिसके लिए महिला सदस्य ने आश्वासन दिलाया कि आप अपने स्तर से सर्वप्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराये। जिसके लिए महिला आयोग प्रोबेशन अधिकारी और जिलाधिकारी से वार्ता करके समस्या का निस्तारण किया जायेगा। इसके अलावा सदस्य मनोरमा शुक्ला ने अन्य बिन्दु पर भी विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर नगर मजिस्टे्रट जयचन्द्र पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी उदय शंकर मालवीय, काउन्सलर अर्चना दीक्षित समेत कई समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleक्षेत्र में भूमाफियाओं का बोलबाला
Next articleनिरीक्षण में प्रमुख सचिव को मिली खामियां, दी कड़ी चेतावनी