लापता मासूम का मिला तीन दिन बाद बोरी में बंधा शव

283

जगतपुर (रायबरेली)। सलोन तहसील के थाना जगतपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व गायब हुए 10 वर्षीय मासूम का शव बोरी में बंधा हुआ मिला है।सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।सूचना पर जगतपुर पुलिस मौके पर पहुँची।

मामला परहरी मजरे हरपुर हल्ला गांव का है।जहां गांव के किशोरी लाल मौर्य का लड़का कार्तिक (10 वर्ष)पिछले तीन दिन से लापता था।परिजनों ने काफी खोजबीन की किन्तु उस लड़के का पता नहीं चला। फिर इसकी सूचना परिजनों ने थाना जगतपुर में दिया था। किन्तु जगतपुर पुलिस ने गंभीरता से नही लिया और इसकी खोजबीन नही किया।आज उसी लड़के की शव बन्द बोरी में गांव परहरी में मिला।शव मिलने से गाँव में हड़कंप मच गया। गांव में दहशत का माहौल है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleजयकारों के बीच दुर्गा माँ की मूर्तियों का हुआ भू विसर्जन
Next articleJio यूजर्स के लिए झटका! अब नहीं मिलेंगी अनलिमिटेड फ्री वॉइस कॉल्स