लोहिया वाहिनी के संगठन का हुआ विस्तार

140
Raebareli News: लोहिया वाहिनी के संगठन का हुआ विस्तार

रायबरेली। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक आज सुपर मार्केट पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मो. साहिल की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने किया। बैठक में उपस्थित सभी पाधिकारियो से संस्तुति लेकर जिलाध्यक्ष मो. साहिल ने संगठन का विस्तार करते हुए आलोक श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, देवेश त्रिपाठी, मो. खलील, मो. अहद, मो. अबरार और मिर्जा तौकीर को समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला सचिव पद पर मनोनीत किया। लोहिया वाहिनी जिला महासचिव शिवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि एक निष्ठावान कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। आज का कार्यकर्ता ही भविष्य का नेता है। इस मौके पे इमरान खान शुभम पाल मो. हलीम, रिंकू गुप्ता, दिनेश यादव, शितिज सिंह, सुनील यादव, मो. कफील, मो. वसीम, भूपेंद्र यादव, अभिषेक अकेला, कामलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous articleअंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस एक अक्टूबर को, तैयारियां पूर्ण
Next articleस्वच्छ भारत मिशन आम जनमानस के लिए कल्याण का मिशन है: रावत