लोहिया वाहिनी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

154

रायबरेली। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक आज सुपर मार्केट पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मो साहिल की अध्यक्षता में आहूत की गई,  जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने किया। बैठक में उपस्थित सभी पाधिकारियो से संस्तुति ले कर जिलाध्यक्ष मो साहिल ने संगठन का विस्तार करते हुए आलोक श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, देवेश त्रिपाठी, मो खलील, मो अहद, मो अबरार और मिर्ज़ा तौकीर को समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला सचिव पद पर मनोनीत किया। लोहिया वाहिनी जिला महासचिव शिवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि एक निष्ठावान कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है । आज का कार्यकर्ता ही भविष्य का नेता है। इस मौके पे इमरान खान शुभम पाल मो. हलीम,  रिंकू गुप्ता, दिनेश यादव, शितिज सिंह, सुनील यादव,  मो कफील, मो वसीम, भूपेंद्र यादव, अभिषेक अकेला, कामलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous articleलोगों को दी गई दी गई “आयुष्मान भारत” की जानकारी
Next articleजल्द ही सस्पेंड हो सकते हैं भ्रष्टाचार के आरोपी कानूनगो उपेंद्र सिंह!