विश्व स्पाइन दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

174

रायबरेली। आर्थोपेडिक क्लब के तत्वाधान में 16 अक्टूबर विश्व स्पाइन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर प्रातः 06 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से इंदिरा उद्यान तक मैराथन की तर्ज पर लगभग 50 चिकित्सकों ने भाग लिया। सभी चिकित्सकों ने ‘विश्व स्पाइन दिवस अंकित सफेद टी शर्ट व सफेद कैप पहन रखी थी। कार्यक्रम की थीम थी। ‘स्टेप आउट फार स्पाइन’ अर्थात स्पाइन (रीढ़ की हड्डी) के स्वास्थ्य के प्रतिआगे बढ़ें जागरूक बनें। इस थीम के पोषण हेतु रीढ़ की हड्डी से सम्बन्धित जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक डाॅ. मनीष त्रिवेदी ने योग गुरू डाॅ. रवि प्रताप सिंह को एक येाग-सत्र संचालित करने हेतु आमंत्रित किया। योग सत्र के उपरान्त स्वल्पातम के बाद कार्यक्रम सम्पादित किया गया। इस अवसर पर रायबरेली आर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष डाॅ. एसपी मौर्या, सचिव डाॅ. अनिल कुमार आहुजा, आईएमए अध्यक्ष डाॅ. हेमन्त कुमार सिंह, आईएमए सचिव डाॅ. डीआर मौयार्, पूर्व अध्यक्ष डाॅ. अनिल रत्न त्रिपाठी, पूर्वसचिव डाॅ. मनीष चैहान तथा डाॅ. एसएम सिंह, डाॅ. ओंकार, डाॅ. ब्रजेष सिंह, डाॅ. अनिल मेहरोत्रा आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

Previous articleगांधी परिवार ने किया रायबरेली के साथ छलावा: अजय त्रिपाठी
Next articleदस दिवसीय मार्शल आर्ट कैम्प का हुआ समापन