शाइस्ता फातिमा ने उत्तीर्ण किया नेट परीक्षा-2018

140

बछरावां (रायबरेली)। खंड बछरावां के थुलेन्डी गांव की रहने वाली छात्रा ने नेट की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार शाइस्ता फातिमा अंसारी ने नेट परीक्षा-2018 उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार गांव की रहने वाली शाइस्ता फातिमा अंसारी ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। शाइस्ता फातिमा अंसारी के पिता अंसार अहमद अंसारी गांव में ही कृषि का कार्य करते हैं। वहीं मां अफसर जहां सामान्य ग्रहणी हैं। शाइस्ता फातिमा अंसारी की सफलता पर क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत, दयानंद पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. रामनरेश, डाक्टर कल्पना श्रीवास्तव, नीलिमा चैधरी, इंस्पेक्टर मणि शंकर तिवारी आदि बुद्धिजीवियों ने खुशी जताई है।

Previous articleविधायक को सीएचसी में नहीं मिली महिला डाक्टर
Next articleसोनिया के विकास का कायल है जर्रा-जर्रा : जफरूल