हाइवे बाईपास के निकट मिला अज्ञात महिला का शव

99

लालगंज (रायबरेली)। सेमरपहा हाइवे बाईपास के निकट एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। सेमरपहा ग्राम प्रधान ने पुलिस को शव मिलने के बाबत सूचना दी है। ग्रामीणों की माने तो महिला अर्द्धविक्षिप्त टाइप की थी। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बतायी जाती है। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव को पहचान के लिये 72 घंटे सुरक्षित रखा जायेगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleवाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किया दस किलो गांजा
Next articleरेलवे ओवरब्रिज पुल बना लोगो के लिए जानलेवा