एसपी सुनील कुमार सिंह की इच्छाशक्ति ने रायबरेली पुलिस को यूपी में बनाया नंबर वन

512

रायबरेली। अपनी आमद के साथ ही अपराध और अपराधियों पर भारी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने अपनी दूरदर्शी सोच और पारदर्शी व्यवस्था के चलते रायबरेली पुलिस को जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश के पहले पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है।  जन समस्या के निस्तारण को लेकर थानाध्यक्षों को दिए गए एसपी के सख्त निर्देशों का ही परिणाम है कि रायबरेली पुलिस को प्रदेश में पहली रैंकिंग मिली है। हालांकि इससे पहले भी निस्तारण की कुछ उपलब्धियां रायबरेली पुलिस के खाते में दर्ज हो चुकी है लेकिन इस बार की उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह को ही जाता है। आईजीआरएस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में रायबरेली पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जनवरी महीने में आने वाली सभी शिकायतों का रायबरेली पुलिस के विभिन्न थाना अध्यक्ष और कर्मचारियों ने समय बद्ध तरीके से निस्तारित किया है जिस के चलते प्रदेश में नंबर 1 होने का तमगा रायबरेली पुलिस को मिला है। अपराध का बारीकी से परीक्षण कर उसको जड़ से समाप्त करने के संकल्प के साथ जिले का चार्ज लेने वाले पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह की अब तक की कार्यशैली ना केवल सराहनीय है बल्कि उदाहरणीय भी है। एसपी श्री सिंह ने जिस तरह से हर छोटे-बड़े अपराध का सामना किया और अपराधिक वारदातों का त्वरित गति से खुलासा कर आया वह उनके योग्य एवं कुशल प्रशासक होने का प्रमाण है। फिलहाल जनवरी माह की शिकायतों के निस्तारण में रायबरेली पुलिस को प्रदेश में मिला पहला स्थान हर और सराहना का पात्र बन रहा है।

संपादकीय डेस्क

Previous articleअमेरिका-चीन के झगड़े में बाजी मारेगा भारत! जानें क्या है संयुक्त राष्ट्र का कहना
Next articleसंपूर्ण समाधान दिवस में लगा अवैध कब्जों की शिकायतों का अंबार