अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

30

जगतपुर रायबरेली-सदर तहसील अंतर्गत थाना भदोखर मजरे कचौन्दा मोहद्दीनपुर गोठांव गांव में श्रीनारायण सिंह के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की है। गृहस्वामी श्रीनारायण सिंह और उनकी पत्नी सुधा सिंह आपकी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई हैं। वही घर में रखा गैस सिलेंडर ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बाहर किया गया। वहीं घटना के दौरान बिजली की सप्लाई भी चल रही थी। श्रीनारायण सिंह रायबरेली शारदा नहर खंड दक्षिण (रायबरेली) में सींचपाल पद पर कार्यरत हैं।

सत्यम सिंह , उत्तम सिंह , महिमा सिंह, सिंपल सिंह के अभिलेख हाई स्कूल इंटरमीडिएट बीएससी एमएससी आईटीआई के रखे घर में मूल प्रमाण पत्र कागजात सहित सभी सरकारी अभिलेख जलकर नष्ट हो गए हैं। गंभीर रूप से झुलसी हुई महिला को जगतपुर ले जाया गया है जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर तहसीलदार अनिल कुमार पाठक व लेखपाल जितेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Previous articleतो अब सलोन तहसील में चल रहा है सांठ गांठ से सरकारी जमीनों का बैनामा
Next articleअग्निसुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारम्भ