कहि आपके घर मे भी तो नहीं इस्तेमाल हुआ है ये पेंट और पुट्टी

381

एडीएम सदर ने पेंन्ट व पुट्टी बनाने वाली अवैध फैक्ट्री को किया सीज

रायबरेली। उप जिलाधिकारी सदर शशांक त्रिपाठी ने रतापुर क्षेत्र के भरतपुरम में पेन्ट बनाने की अवैध फैक्ट्री पर मिल एरिया थाने की पुलिस टीम के साथ छापा मारा गया। मौके पर पुट्टी बनाने और पेन्ट बनाने की मशीन पाई गई। जिसका कोई पंजीकरण प्रपत्र नही पाया गया और न ही बिजली का कोई कनेक्शन पाया गया। घरेलू विद्युत कनेक्शन द्वारा से ही अवैध फैक्ट्री चलाई जा रही थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मौके पर नही पाया गया। मौके पर ही भारी मात्रा में पुट्टी और पेन्ट बनाने का रॉ मैटेरियल पाया गया जिसका कोई खरीदारी बिल नही मिला। जिस पर एडीएम सदर व पुलिस टीम द्वारा अवैध फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है तथा सम्बन्धित विभागों को कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleमिलावट खोरो के विरूद्ध धरपकड़ जारी रखें किसी को भी न बख्शा जाए: डीएम
Next articleशराब के शौख रखने वालों के लिए ये है बुरी खबर