चौहान गुट की कुंदनगंज इकाई का गठन

103

रायबरेली। व्यापार मंडल चौहान गुट ने कुंदनगंज व्यापार मंडल कमेटी का गठन कर युवा जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी अगुवाई में संचालन करते हुए किया गया। इस गठन कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारी कुंदनगंज कमेटी के एकत्र होकर व्यापारी एकता की नारेबाजी करते हुए सभी प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान, मंत्री ओम प्रकाश चौबे, मंत्री अवतार सिंह मोंगा, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, ज्ञान प्रकाश तिवारी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने कुन्दनगंज व्यापार मंडल चौहान गुट का गठन करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुंदनगंज व्यापार मंडल में अशोक कुमार शुक्ला को संरक्षक, दिलीप सोनी को अध्यक्ष, अशोक सिंह व नारायण तिवारी को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार को संगठन मंत्री, नौशाद अली को मंत्री, विनय बाजपेई को सचिव, शिवकरन को महामंत्री और अलीम तथा बृजेश यादव को मंत्री, सुशील यादव को सचिव और रामशंकर वर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

Previous articleपुण्यतिथि पर मरीजों में बंटे फल
Next articleसरकारी गौशाला व कांजी हाऊस का हुआ लोकार्पण