दीवाना बना देंगी ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की हॉट तस्वीरें

390

क्ट्रेस-मॉडल गहना वशिष्ठ अपने हॉट और सेक्सी लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। गहना दिखने में जितनी बोल्ड हैं उतने ही बोल्ड उनके बयान भी होते हैं। स्टार प्लस के सीरियल बहनें में नजर आ चुकीं गहना एम टी के शो ट्रू लाइफ में वीजे भी रह चुकी हैं। खास बात यह है कि गहना को साल 2012 में एक ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में मिस एशिया बिकीनी का भी खिताब मिल चुका है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि गहना का असली नाम वंदना तिवारी है। लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने ने अपना नाम बदलकर गहना वशिष्ठ रख लिया। कुछ साल पहले गहना के एक पेड सेक्स के ट्वीट ने काफी बवाल मचाया था जिसके चलते ट्विटर ने उन्हें ब्लॉक भी कर दिया था। उन्होंने लोगों से अपील की थी वह पेड सेक्स के लिए तैयार हैं और इससे मिलने वाले पैसों को सीएसडब्ल्यू कैंपेन पर खर्च करेंगी। छत्तीसगढ़ की रहने वाली गहना के माता-पिता चाहते थे कि वह बड़ी होकर डॉक्टर या इंजिनियर बनें लेकिन गहना ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया। कई विज्ञापनों में काम करने के बाद गहना ने फिल्म जगत में कदम रखने का फैसला किया। फिल्मी दुनिया गहना की पहली हिन्दी फिल्म है लेकिन मनमुताबिक रोल न मिलने के कारण गहना ने टॉलीवुड की ओर रुख किया। गहना ने चार तेलुगु फिल्मों में लीड रोल, दो में आइटम नंबर और एक तेलुगु फिल्म में गेस्ट रोल किया है। साउथ इंडियन फिल्मों में अपनी धाक जमा चुकी है ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ भारत में सेक्स स्पा खोलना चाहती हैं। कुछ समय पहले गहना पर तिरंगे के अपमान का भी आरोप लगा था। दरअसल उन्होंने तिरंगे को बिकनी पहनाकर पहना था जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। वैसे बता दें कि बिग बॉस 11 के कई कंटेस्टेंट को लेकर दिए गए विवादित बयान के चलते भी गहना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Previous articleबिग बॉस-12 दिखेगा सृष्टि रोडे का जलवा!
Next articleपीएम मोदी आज वाराणसी में मनाएंगे अपना 68वां जन्मदिन, 600 करोड़ की परियोजनाओं का रिटर्न गिफ्ट देंगे