प्लेटिनम अवार्ड से नवाजे जायेगे इंस्पेक्टर संजय मौर्य

1668

उत्तरप्रदेश में रहा प्रथम स्थान

रायबरेली। जनपद रायबरेली में सेवाएं दे चुके निरीक्षक संजय मौर्य को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित करेगें।इस वर्ष प्लेटिनम अवार्ड में निरीक्षक संजय मौर्य पूरे प्रदेश से अकेले चयनित निरीक्षक है।पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 ने दिनांक 31.05.2019 तक अनुमोदित पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये जाने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची जारी की है। जिन्हें दिनांक 15.08.2019 (स्वतंत्रता दिवस) को उक्त प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया जायेगा।
इसके पूर्व निरीक्षक संजय मौर्य को लोकसभा निर्वाचन 2019 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आनन्द कुमार ,आई०पी०एस० पुलिस महानिदेशक , कानून – व्यवस्था , मुख्यालय पुलिस महानिदेशक , उत्तर प्रदेश,लखनऊ ने दिनांक : 31 मई , 2019 को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया था।

अनुज मौर्य /पवन मौर्य रिपोर्ट

Previous articleभट्ठा श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Next article20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब मय 02 अभियुक्त गिरफ्तार