सेना भर्ती रैली दो से 17 दिसम्बर तक

262

रायबरेली। सेना भर्ती कार्यालय अमेठी की ओर से प्रयागराज (इलाहाबाद), महाराजगंज, अम्बेडकर नगर, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, बस्ती, फैजाबाद, संन्तकबीर नगर, सिधार्थनगर, कौशम्बी, सुल्तानपुर एवं कुशीनगर के जनपदों की सेना भर्ती फैजाबाद मिल्ट्री स्टेशन में की जा रही है। भर्ती में उम्मीदवारों को www.joinindianarmy.nic.in पर 16 नम्बर तक पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड संख्या अनिवार्य है। बिना आधार संख्या डाले कोई भी अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड नहीं निकाल पाएगा। भर्ती दो दिसम्बर से 17 दिसम्बर 2018 तक होने की सम्भावना है। इस भर्ती में केवल वह उम्मीदवार ही भाग लें सकते है। जिन्होंने आॅनलाइन पंजीकरण www.joinindianarmy.nic.in पर करवाया होगा। सेना भर्ती निदेशक कार्यालय अमेठी से प्राप्त यह जानकारी जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने दी है।

Previous articleनिखत कम्प्यूटर के मेधावियों ने ओ लेवल में किया कमाल
Next articleअजमतउल्लागंज में नहीं होगी चकबंदी, ग्रामीणों ने लिया फैसला