सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

197

डीह (रायबरेली)। कस्बा स्थित सहायक चकबन्दी कार्यालय पर तैनात रहे कानूनगो विनोद कुमार श्रीवास्तव 31 दिसम्बर को रिटायर हुए जिसके उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आये हुए सभी कर्मचारियों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों ने विनोद श्रीवास्तव को उनके सफल कार्यकाल को सम्पन्न करने के लिए बधाई दी और भविष्य की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देते हुए फूल-मालाओं से स्वागत कर भावभीनी आंखों से विदाई दी। कार्यक्रम में विमल कुमार चकबन्दी अधिकारी, अशोक कुमार पांडेय सहायक चकबन्दी अधिकारी, सुभाष यादव कानूनगो, राजाराम यादव, राकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार सोनकर, पेशकार आशीष कुमार, रमेश पटेल, चन्द्र शेखर सिंह, लवलेश यादव, रणजीत कुमार सिंह आदि चकबन्दी लेखपाल मौजूद रहे।

Previous articleधान खरीद केन्द्रों पर हो रही अवैध उगाही
Next articleजरूरतमंदों को कंबल व युवाओं में बांटी क्रिकेट किट