साइंस ओलिंपियाड में न्यू स्टैंडर्ड का दबदबा

340

महराजगंज (रायबरेली)। साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू महराजगंज के छात्र-छात्राओं ने जोन लेवल पर टॉप करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसमें छात्र ऋषिकेश त्रिपाठी ने जोन उत्तर प्रदेश उत्तराखंड लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 1067 रुपए का चेक साइंस ओलिंपियाड के द्वारा प्रदान किया गया। छात्रा साक्षी सिंह ने पांचवां स्थान पूजा मौर्य सातवां स्थान युगवीर सिंह व महफूज अली ने आठवां स्थान तथा छात्र अभिप्रीत शुक्ला ने दसवां स्थान प्राप्त कर टॉप टेन में स्थान बनाया है। इन सभी छात्र-छात्राओं को साइंस ओलिंपियाड के द्वारा 1000 के गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बधाई दी है तथा भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।

Previous articleमहराजगंज पुलिस की नाकामी में एसपी से मिले वकील
Next articleराना की जयंती पर होगा ‘भाव समर्पण समारोह’ एवं ‘काव्यांजलि’