सेवानिवृत समारोह तहसील सभागार में हुआ संपन्न

127

महराजगंज रायबरेली
लंबे समय से तहसील में सेवा दे रहे वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक श्री कांत पाण्डेय का सेवानिवृत समारोह तहसील सभागार में संपन्न हुआ। आयोजित समारोह की अध्यक्षता तहसीलदार अनिल कुमार पाठक ने की।
बताते चले की 39 वर्षों से नौकरी के उपरांत राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पाण्डेय के सेवानिवृत होने पर सहकर्मियों एवं लेखपालों ने सेवानिवृत कार्यक्रम का आयोजन कर श्रीकांत पाण्डेय को भावभीनी विदाई दी। आयोजित कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार अनिल कुमार पाठक ने कहा की राजस्व निरीक्षक श्री कांत पाण्डेय जैसे अनुभवी एवं कर्तव्य निष्ठ व्यक्ति की कमी हमेशा विभाग को खलेगी। वहीं लेखपालों ने अपने संबोधन में कहा की किताबी ज्ञान के इतर श्री कांत पाण्डेय द्वारा सिखाया गया व्यावहारिक ज्ञान विभागीय सेवा के दौरान हमेशा काम आएगा। इस दौरान सहकर्मियों एवं लेखपालों ने सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पाण्डेय को पुष्प माला एवं उपहार प्रदान कर विदाई दी। लंबे समय से तहसील में तैनात रहने एवं मृदुभाषी होने के चलते विदाई के पलों ने सभी को भावुक कर दिया। इस दौरान नायाब तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता, राजाराम, मेवालाल, गंभीर सिंह, विपिन मौर्य, राजीव मिश्रा, विवेक प्रताप सिंह, दर्शिता श्रीवास्तव, प्रिया सिंह सहित अन्य राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल सहित तहसील कर्मी मौजूद रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleरेस्टोरेंट के आड़ में चल रहा था हुक्का बार ,दो युवक गिरफ्तार
Next articleगौकशी कांड में 6 अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार