अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

51

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल जी का जन्मदिन रायबरेली इकाई द्वारा सेवा संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष स. त्रिलोचन सिंह छाबड़ा एवं जिला प्रभारी संदीप जैन के साथ रायबरेली मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुमार विश्वकर्मा ने घंटाघर चौराहे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी आयु के लिए भगवान महाकालेश्वर की विधि विधान से पूजा करके एवं भोग लगाकर प्रसाद रूप में दो – दो हजार केले, लंच पैकेट, पानी की बोतल, बिस्कुट के साथ में कोरोना महामारी से बचाव के लिए दो हजार 3 लेयर वाले मास्क का भी वितरण किया। प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि आज के आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जो कि वर्षों से व्यापारी हितों के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष कर रहे हैं, उनके स्वस्थ रहने एवं लंबी आयु की कामना की गई। जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा एवं जिला प्रभारी संदीप जैन ने बताया कि इस आयोजन में व्यापार मंडल के साथ कई अन्य संस्थाओं ने भी अपना सहयोग किया है उन सभी का मंडल की ओर से सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर मोबाइल फोन एसोसिएशन की ओर से रितेश कुमार मनीष अग्रहरि, अरविंद पाठक, कपिल राजपाल ने बताया कि ZTE टेक मोबाइल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राजनारायण अग्रहरी, सोनू वर्मा, संरक्षक प्रेम नाथ गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला प्रभारी महिला पूनम तिवारी, नगर युवा अध्यक्ष रंजीत सिंह बग्गा, युवा महामंत्री अतुल अवस्थी जिला युवा अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, नगर प्रभारी राजेश अग्रवाल नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता महामंत्री पवन गुप्ता अंकित पाठक अरविंद पाठक मनोज पाठक मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह तनेजा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह खनूजा संतोष गुप्ता जगनारायण गुप्ता सागर गुप्ता सत्येंद्र अंकित सुरेश उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Previous articleजहरीले जंतु के डसने से बालक की हुई मौत
Next articleपुलिस गस्त के दौरान अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार