अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महराजगंज इकाई ने महराजगंज कस्बे में आधा दर्जन स्थानों पर अलाव जलवाए

68

महराजगंज रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महराजगंज इकाई ने शीतलहर को देखते हुए महराजगंज कस्बे में आधा दर्जन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है, बताते चलें कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक विमल रस्तोगी और अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने भीषण शीतलहर को देखते हुए तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए महराजगंज कस्बे में अलाव जलाने की मांग की थी, वही दो दिन बीत जाने के बाद नगर पंचायत और शासन प्रशासन द्वारा समूचे कस्बे में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे राहगीर और आम जनमानस को ठंड से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिसको देखते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक विमल रस्तोगी और अध्यक्ष रिंकू जायसवाल की अगुवाई में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कस्बे मे महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदापुर चौराहा ,घास मंडी चौराहा, पुलिस चौकी मुख्य चौराहा, कोतवाली परिसर, सुखई का पुरवा, महिला अस्पताल ,रंधावा मार्ग, आदि स्थानों पर अलाव जलवाया। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक विमल रस्तोगी अध्यक्ष रिंकू जायसवाल सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleचंद दिनों की मेहमान है उत्तर प्रदेश की अनुपयोगी सरकार -अवधेश प्रसाद
Next articleचेकिंग के दौरान देशी तमंचा,2 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक युवक को दबोचा