आखिर ये लोग क्यों साइकिल उठा कर सड़क पर चलने लगे

106

महराजगंज रायबरेली।लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए महराजगंज में पुलिस ने सख्ती करते हुए मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार सुबह से सडक़ों पर पुलिस के सख्त रुख को देखते सड़को पर सन्नाटा दिख रहा है कुछ वाहन आते जाते दिख भी रहे हैं। लेकिन इनमें दूध, सब्जी और जरूरी सामान वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने महराजगंज हलोर थुलवांसा और मऊ सहित आसपास में बनाए नाकों पर सख्ती कर दी है। जो लोग बेवजह सडक़ों पर आए हैं सख्ती दिखाते हुए उन्हें वापस लौटाया जा रहा है
केंद्र सरकार ने पूरे देश में 14 अप्रेल तक लॉक डाउन घोषित किया है। इसके बावजूद कई लोगों पर असर नहीं पड़ा है। शनिवार सुबह दोपहिया वाहनों और साइकिल पर लोग घूमते नजर आए। दूध के ट्रक-जीप, सब्जियों के वाहनों को प्रशासन ने संचालन की अनुमति दी है। इनके अलावा घूम रहे लोगों को पुलिस ने लौटाना शुरू कर दिया है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleयूपी पुलिस का संदेश..!कोरोना को हराना है हर गरीब को खाना खिलाना है
Next articleआखिर इस गाँव मे बाहरी लोगों का प्रवेश कर दिया गया वर्जित