आशिकी के परवानो की दीवानगी ऐसी चढ़ी की रात के अंधेरे में घर से हो लिए फरार,लेकिन किस्मत में लिखा था कुछ और

388

सलोन,रायबरेली।आशिकी के परवानो की दीवानगी सिर चढ़कर कर बोली तो रात के अंधेरे में घर से फरार हो गये।परिजनों ने तलाश करने का प्रयास किया तो सिविल लाइन रायबरेली से आधी रात को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।वही लड़का और लड़की के परिजनो ने दोनो को अपनाने से इंकार कर दिया।हालांकि एक वर्ष पूर्व लड़की को भगाने के आरोप में प्रेमी जेल की हवा खा चुका था।वही जेल से छूटने के बाद दूसरी बार अपनी मोहब्ब्त की नई इबादत लिखने पटकथा पर फिर से पानी फिर गया।सलोन कोतवाली के औना सदरा निवासी सूरज पटेल पुत्र बाबूलाल और रोमन पुत्री राजेन्द्र पटेल दोनो एक दूसरे को दिलो जान से प्यार करते थे।सूरज और रोमन अपनी नई दुनिया बसाने घरबार छोड़कर मुम्बई भाग निकले।यहां एक किराए का मकान लिया और दोनो एक इलेक्ट्रिक की दुकान पर नौकरी करने लगे।इधर लड़की लड़के के खोजबीन पर सलोन पुलिस ने दोनो को मुंबई से पकड़ लिया।जबकि लड़के को जेल भेज दिया गया।जेल से छूटने के बाद अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया और वहां से गाजियाबाद नौकरी की तलाश में निकल गया।यहाँ सब कुछ सेट करके प्रेमी सूरज फिर घर लौट आया।प्रेमिका रोमन के मुताबिक हम दोनों ने मिलकर प्लान बनाया और बुधवार रात घर से भागकर गाजियाबाद जा रहे थे।लेकिन उससे पहले सूरज के बड़े भाई अंजनी पटेल ने सिविल लाइन रायबरेली से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।पुलिस इधर मामले की जांच कर रही थी।उधर लड़का और लड़की के परिजनों ने दोनो को अपनाने से इनकार कर दिया।प्रेमी युवक का कहना है कि उसे पुलिस जाने दे अब वो अपनी दुनिया अलग बसायेंगे।वही थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी का कहना है कि लड़के और लड़की के परिजनों को बुलाया गया है।तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Previous articleडलमऊ का लाल अवधेश कुमार पंच तत्व में विलीन
Next articleशादी का झांसा दे,पांच वर्षो से युवती के साथ करता रहा शारीरिक शोषण