उपजिलाधिकारी सहित 121 राजस्व कर्मचारियों को कोरोना का टीकाकरण किया गया

44

महराजगंज रायबरेली।कोरोना का टीकाकरण अभियान में पंजीकृत उपजिलाधिकारी सहित 121 राजस्व कर्मचारियों को टीका लगाया गया। जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को कोविड-19 का टीका लगाया गया सुबह उप जिला अधिकारी सविता यादव नायब तहसीलदार सहित लेखपाल और तहसील के 113 पुरुष और 8 महिला कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राधा कृष्णा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दी जा रही वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। हम लोगों ने भी वैक्सीन ली है। इसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है। सभी की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह इस टीकाकरण अभियान में शामिल हों। अब तक लाभांवित हो चुके लोगों में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं पाई गई। इस दौरान तहसीलदार विनोद सिंह , भावेश यादव,कमल श्रीवास्तव, सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleडग्गामार वाहन व टैम्पों ड्राइवरों की मनमानी के आगे पुलिस बनी नतमस्तक
Next articleतीन दिन पूर्व गायब महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद