एक सप्ताह पूर्व शुरू हुई धान की खरीद,आखिर क्यों हैं किसान मायूस

38

महराजगंज रायबरेली
एक सप्ताह पूर्व शुरू हुई धान खरीद की कच्छप गति किसानों को मायूस तो कर ही रही है साथ ही किसानों के लिए संकट भी खडे़ कर रही है। खरीद की धीमी गति के चलते किसनों को अपनी अगली फसल के लिए समस्या उठानी पड़ रही है। एक सप्ताह में तीनों केन्द्रो पर मात्र 2400 से 2500 कुन्तल की ही खरीद हो सकी है।
बताते चलें कि किसानों के धान की खरीद के प्रति संजीदा सरकार ने तो धान क्रय केन्द्र 1 नवम्बर से खोल दिये परन्तु खरीद 8 नवम्बर से ही शुरू हो सकी जिसमें खरीद की धीमी गति के चलते एक सप्ताह में लगभग 2400 से 2500 कुन्तल की खरीद हो सकी है। मामले में जब केन्द्र प्रभारियों से बात हुई तो उन्होने बताया कि उनके द्वारा तीनों केन्द्रो में मिलाकर लगभग 500 से अधिक टोकन दिये जा चुके हैं। परन्तु राइस मिलों के अटैच न हो पाने के चलते खरीद किए गये धान की उठान नही हो पा रही है और केन्द्र पर भण्डारण के पर्याप्त जगह न होने के कारण एक दो दिन में खरीद बन्द करनी पड़ सकती है। मामले में एएमओ अरविन्द विश्वकर्मा ने बताया कि राइस मिलर अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए हैं वार्ता चल रही है जल्द ही समस्या का निस्तारण हो जायेगा।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleधोनी से मिलने हरियाणा से रांची के लिए पैदल निकले एक जबरा फैन वाराणसी पहुँचा
Next articleबाबा धाम गजेहड़ी पुल के पास विशाल भंडारे में पहुंचे मांधाता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद