ओपी सिंह के सम्मान पर जताई खुशी

172

रायबरेली। डॉ. ओम प्रकाश सिंह को पुरस्कृत कर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने बैसवारे को गौरवान्वित किया है। उक्त विचार राना बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष इंद्रेश विक्रम सिंह ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि डॉ. ओम प्रकाश ने नवगीत के क्षेत्र में जो कार्य किया है उसकी तुलना नहीं की जा सकती है। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने ओपी सिंह को साहित्य भूषण सम्मान किये जाने का स्वागत करते हुये बधाई दी। रवीन्द्र सिंह, राकेश सिंह भदौरिया, शिव कुमार सिंह, राधेरमण त्रिपाठी, उमेश सिंह, दिनश प्रताप सिंह, आरबी सिंह, सरदार इकबाल सिंह मखीजा, पन्ना चौधरी, रमेश सिंह, अजीत सिंह, दिलीप सिंह, आशुतोष सिंह ने बधाई दी।

Previous articleआयुर्वेदिक चिकित्सालय में किया गया पौधरोपण
Next articleशरीर को निरोग रखता है एक्यूप्रेशर : आलोक गुप्ता