कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे राजीव गांधी: दिग्विजय सिंह

525

शिवगढ़ (रायबरेली)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के जन्मदिन को कांग्रेसियों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। गौरतलब हो कि कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया के नेतृत्व में क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर स्थित कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाकर उनके जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक थे। अगर राजीव गांधी जी की हत्या न हुई होती तो आज भारत अमेरिका ,जापान की तरह विकसित राष्ट्रों में होता। राजीव गांधी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था। जिला संगठन सचिव दिनेश यादव ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आईटी के क्षेत्र में बढ़ाने का श्रेय राजीव गांधी जी को जाता है। इस मौके पर जिला संगठन सचिव गिरिजेश श्रीवास्तव, राज कुमार सिंह, सतगुरु प्रसाद रावत, पराग प्रसाद रावत, राकेश शुक्ला, गणेश शंकर मिश्र सहित लोग मौजूद रहे।

Previous articleबाइकों की भिड़ंत में पांच घायल
Next articleबोर्ड की बैठक में वार्डों के विकास का खाका तैयार