किसान विरोधी योगी- मोदी सरकार-राम लाल अकेला

105

महराजगंज रायबरेली
किसान विरोधी योगी- मोदी सरकार अडानी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों क़े इशारे पर काम कर रही, इस सरकार का किसानो क़ी उपज एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य से कोई सरोकार नही है उपरोक्त कथन चंदापुर न्याय पंचायत में निकली किसान यात्रा का नेतृत्व कर रहे सपा क़े वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहे।
बताते चले क़ी सपा राष्ट्रीय नेतृत्व क़े आह्वान पर चंदापुर न्याय पंचायत में पूर्व विधायक रामलाल अकेला एवं पार्टी पदाधिकारियों क़ी अगुवाई में आहूत किसान यात्रा में सैकड़ो किसानो एवं कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा। किसान यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा क़ी ”सपाई किसी को छेड़ते नही और जब कोई छेड़े तो छोड़ते भी नही” कन्नौज में किसानो से मिलने जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोककर भाजपा सरकार ने हिटलर शाही का परिचय देते हुए लोकतान्त्रिक मूल्यों क़ी हत्या क़ी। मोदी सरकार का किसान विधेयक किसानो क़े लिए नही बल्कि अपने अमीर दोस्तो को लाभ पहुंचाने क़े लिए बनाया गया है। वही मौजूदा धान क्रय केन्द्रों क़ी पोल खोलते हुए श्री अकेला ने बताया क़ी सत्ता क़े व्यापारी नेताओं क़े धान क़ी तौल केन्द्रों पर क़ी जा रही, किसान खरीद केन्द्रों पर चार चार दिन टैक्टर ट्राली खड़ी करने क़े बावजूद बिना रिश्वत दिए किसानो क़े धान क़ी तौल नही हो रही। इस मौक़े पर विधानसभा अध्यक्ष आलू महाराज ,विक्रांत अकेला,माताफेर सिंह,बाबूचन्द यादव,अवधेश यादव ,राम लखन यादव ,शीतलादीन यादव ,युवज़न सभा अध्यक्ष विनोद यादव ,लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष साहिल खान ,धीरज यादव ,टीटू यादव, जितेंद्र यादव, हारिश खां, लाल चंद सोनकर,दम्मा सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleवीर अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राना बेनी माधव सिंह की धरा पर
Next articleकिसान यूनियन ने ऐहार टोल प्लाजा जाम कर धरना प्रदर्शन करने का प्रयास किया