कैच द रेन पश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

74

महराजगंज रायबरेली
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र रायबरेली द्वारा क्षेत्र के गुरूकुल पब्लिक स्कूल में कैच द रेन पश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर हर्षित, द्वितीय स्थान पर प्रांशु अवस्थी एवं तृतीय स्थान मुस्कान सिंह रहे। आयोजित प्रतियोगिता गोपेश पाण्डेय और परियोजना अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न करायी गयी। इस दौरान इंटर कॉलेज की प्राचार्या बेबी सिंह, एचओडी अमित पाण्डेय एवं स्टाफ के अलावां नेहरू युवा केन्द्र रायबरेली के स्वयं सेवक गौरव पाण्डेय, आशुतोश कुमार आदि उपस्थित रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

Previous articleखेत मे पानी लगाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई म्रत्यु
Next articleइस गांव में जाति के हिसाब बिजली के तारों की होती हैं मरम्मत